शांति दूत न्यूज़ . उत्तर प्रदेश, चंदौली जिले के दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर जांच के दौरान सुरक्षा बल की टीम ने पैदल गामी पुल के रास्ते जा रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। जांच करने पर उसके बैग में नोटों की गड्डियां बरामद हुई। जिसकी गिनती हुई तो बैग में रखा कुल 35.33 लाख 760 रुपए मिले। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस एवं सीआईबी डी डी यू की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार की रात में स्टेशन तथा प्लेटफॉर्म पर जांच की जा रही थी। उसी के दौरान देर रात में लगभग दस बजे के आसपास एक व्यक्ति को कुछ भारी चीज लेकर तेज कदमों से चलते हुए देखा गया। संदेह होने पर जांच में लगी टीम ने उसे रोक लिया तथा पूछताछ करते हुए उसकी जांच की गई तो उसके बैग में रखा हुआ 35 लाख 33 हजार 760 रुपए बरामद किए गए। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम रत्नेश कुमार वर्मा, निवासी- रामनगरगंगासियारी,थाना मऊ आइमा ,जिला- प्रयागराज बताया प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उक्त रुपए वह प्रयागराज से वाराणसी लेकर जा रहा है। कैश के सम्बन्ध में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया एवं न ही मौके पर कोई वैद्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया।प्रारंभिक पुछताछ करने के बाद रेल सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयु पर लाया गया तथा इसकी सुचना आयकर विभाग को देते हुए उनके हवाले कर दिया गया। आयकर विभाग इसकी जांच कर रहा है।