SHANTIDOOT NEWS उतर प्रदेश, वाराणसी में पत्रकार प्रेस क्लब तहसील सदर इकाई की बैठक चोलापुर बाजार स्थित श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल के हाल में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह “सोनू” ने की, जबकि संचालन पीपीसी वाराणसी के जिलाध्यक्ष पवन पांडे और अनीश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि पत्रकारिता की चुनौतियों और पत्रकारों के सम्मानजनक कार्य-वातावरण को सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर बढ़ती उत्पीड़न की घटनाएं चिंता का विषय हैं, इसलिए सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों को गुजारा भत्ता, दुर्घटना बीमा और कैशलेस इलाज जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिससे वे निर्भय होकर समाज में अपनी भूमिका निभा सकें। बैठक में सर्वसम्मति से विशाल चौबे को पत्रकार प्रेस क्लब तहसील सदर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह व संतोष पांडे, प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी, संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मिश्रा, पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे, मंडल अध्यक्ष आफताब आलम, जिलाध्यक्ष पवन पांडे समेत विनय मौर्य, नवीन प्रधान, देवमणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र चौबे, रामाश्रय मिश्रा, शशांक सिंह, ऋषिकेश पांडे, राजेश सिंह, सुधीर उपाध्याय, विपिन पांडे, जन्मेजय सिंह, रूपक चौबे, अभिषेक पांडे, नीरज गुप्ता, अभिषेक चौबे, मधुकर मिश्र, बृजेश मिश्रा, राहुल सेठ, वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय, मुकेश कुमार और कृष्ण मोहन गुप्ता “बग्गा” सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।




