बड़ी खबर…. चंदौली: युवती को गोली मारकर फरार युवक ने खुद को गोली मार कर लिया आत्महत्या 

SHARE:

SHANTIDOOT NEWS उतर प्रदेश, चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर में गुरुवार की शाम उसी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक संजय सोनकर उसी क्षेत्र की एक युवती जो कि अपनी मां के साथ बाजार से घर आ रही थी।

युवती को गोली लगने के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग

उसे तमंचे से गोली मार दिया। गोली युवती की पीठ में जा लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। घायल युवती को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेन्टर भेजा गया। तथा घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे तथा मुगलसराय कोतवाली पुलिस अन्य अधिकारी पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायल युवती के परिजनों का बयान लेते हुए उक्त युवक को तलाश करने लगे। उधर फरार आरोपी युवक रामनगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां पहुंच कर बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर जान दे दिया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

खुद को गोली मारकर मृत युवक
Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई