महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम: चंदौली पं कमला पति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘मिशन शक्ति फेस-5’ का सीधा प्रसारण, छात्रों को दी गई योजनाओं की जानकारी

SHARE:

Shanti doot news उतर प्रदेश, चंदौली जिला मुख्यालय पर स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंदौली में रविवार को ‘मिशन शक्ति’ शृंखला के फेस-5 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में लखनऊ से किए गए उद्घाटन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1647 पुलिस थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की घोषणा की और एक जागरूकता बुकलेट का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम में प्रो. पंकज कुमार झा, प्रो. ऋतु खरवार, डॉ. पवन गुप्ता, अशोक यादव सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई