सेवा पर्व प्रदर्शनी में दिखा विकसित उत्तर प्रदेश का सपना, योजनाओं से रूबरू हुए लोग

SHARE:

फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष, काशी नाथ सिंह

शांति दूत न्यूज़: उतर प्रदेश, चंदौली जिला मुख्यालय पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सेवा पर्व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उक्त प्रदर्शनी जहां आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी, वहीं उसके द्वारा लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी मिली। बता दें कि यह प्रदर्शनी 18 सितंबर से 02 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें हर वर्ग विद्यार्थी, युवा, किसान और महिलाएं बड़ी संख्या में भागीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह और मुगलसराय के विधायक विधायक के प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया ने किया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं को रोचक और जानकारी पूर्ण पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

अपर जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह प्रदर्शनी केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान के तहत आगंतुकों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं।

(विवेक सिंह (मंडल अध्यक्ष पश्चिमी) को बुका भेंट करते हुए अपर सूचना अधिकारी के के यादव)

यह पहल प्रदेश के भविष्य को आमजन की भागीदारी से तय करने की दिशा में एक अहम कदम है।प्रदर्शनी में लगे “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047” अभियान के होल्डिंग्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बड़ी संख्या में आगंतुकों ने मुख्य द्वार पर तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे जन जागरूकता अभियान को और बल मिला।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई